फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: डीएम स्कॉर्ट लिखी कार ने सड़क पार कर रहे युवक को मारी टक्कर, घायल

दीपक महाजन Updated Wed, 29 Oct 2025 05:14 AM IST

जिलाधिकारी के साथ चलने वाली स्कॉर्ट कार मंगलवार की रात को झांसी की ओर से वापस मुख्यालय लौट रही थी। कार को संजय (45) चला रहे थे और उसमें सुरक्षा प्रेमनारायण (50) बैठे थे। अभी कार गल्ला मंडी क्षेत्र में हवाई पट्टी के पास पहुंची थी। तभी हवाई पट्टी के समीप निवास करने वाले प्रमोद (36) पुत्र रामस्वरूप जोकि सड़क क्रॉस कर रहा था उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करते हुए किनारे पर खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर लगने से प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। यहां चालक व सुरक्षाकर्मी से कहासुनी की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें