सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर मंगलवार को मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह सहित चार सौ से अधिक पुलिसकर्मियों ने 5 किलोमीटर की दौड़ में प्रतिभाग किया। यह दौड़ पुलिस लाइन से शुरू होकर तुवन चौराहे, घंटाघर, सावरकर चौक और तालाबपुरा होते हुए वापस तुवन चौराहे से पुलिस लाइन में समाप्त हुई।