लखीमपुर खीरी में दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन भीरा रेंज जंगल से निकला बाघ सोमवार सुबह छह बजे मैलानी और भीरा रेंज सीमा पर लगी तार फेंसिंग किनारे पहुंच गया। आबादी के पास खेतों में बाघ को चहलकदमी करते देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची वन कर्मियों की टीम निगरानी में जुट गई। आठ घंटे बाद दोपहर दो बजे करीब बाघ फिर जंगल की ओर चला गया।