फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़ प्लांट में खौलती कड़ाही में गिरने से लखीमपुर खीरी के युवक की मौत, महाराष्ट्र में हुआ हादसा

Mukesh Kumar Updated Sun, 23 Aug 2026 05:15 PM IST

लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के मूड़ी गांव निवासी दानिश (40 वर्ष) की महाराष्ट्र में गुड़ प्लांट पर काम करने के दौरान हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर गुड़ बनाते समय अचानक वह खौलते कड़ाही में गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। साथी मजदूरों ने उसे कड़ाही से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे का पूरा घटनाक्रम प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें