फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस के सामने योगी-मोदी के खिलाफ नारेबाजी

मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Sep 2025 01:19 PM IST

लखीमपुर खीरी में शनिवार को बिलोबी मेमोरियल हॉल से धरना प्रदर्शन करते हुए निकले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय का घेराव किया। आक्रोशित कांग्रेसियों ने पुलिस के सामने ही प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ नारेबाजी की। बता दें कि एक सितंबर को कांग्रेस कार्यालय पर भाजपाइयों ने तोड़फोड़ की थी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। घटना के बाद से कांग्रेस के नेता उपद्रव करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। अधिकारियों ने कई बार आश्वासन भी दिया लेकिन करीब 28 दिन का समय बीत जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें