चौरा खास थाना क्षेत्र के रहसूजनोबीपट्टी के रहने वाले दंपति तरकुलहा देवी मंदिर ससुराल के लोगों के साथ पूजा करने जा रहे थे। बाइक सवार दंपती को शुक्रवार सुबह भोपा बाजार चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया। टक्कर के बाद ट्रेलर बाइक को 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका आठ वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रॉलर समेत चालक को पकड़ लिया है।