फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ पौधा लगाए ही नहीं, उसे संरक्षित भी करें:DM

Rohit Singh Updated Fri, 05 Jun 2026 05:04 PM IST

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कसया विकास खंड के तहत कुलकुला माता मंदिर परिसर स्थित वन विभाग की भूमि पर वन विभाग एवं जिला प्रशासन की तरफ से पौधरोपण किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा वन भूमि पर पौधरोपण कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को एक जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को न केवल पौधा लगाना चाहिए, बल्कि उसकी सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। तभी एक स्वच्छ, स्वस्थ और हरित भविष्य की परिकल्पना साकार हो सकेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें