न्यू पीएचसी लक्ष्मीगंज मे रविवार को लगे आरोग्य मेले मे 66 मरीजों का इलाज किया गया।चिकित्साप्रभारी डा संतोष नायक ने बताया कि मधुमेह के रोगियों की संख्या बढ रही हैं। युवाओं को भी अपने चपेट में ले रही हैं। गलत खानपान और अनियमित दिनचर्या भी इसका कारण है। सपहा के जमीरउद्दीन 45वर्ष, लालाछपरा के सुरेंद्र गुप्ता 55 वर्ष , दीउलिहा के मोहन शर्मा 48 वर्ष, नौका टोला के हरेंद्र पासवान 48वर्ष मधुमेह से पीडित हैं। भटवलिया के नरेंद्र गौड 52वर्ष आदि इनकी जांच करने के बाद दवा दी गई और खानपान में परहेज करने और व्यायाम करने की सलाह दी गई।डम्मर छपरा के जगदीश कुशवाहा, रौशन 8वर्ष, कुंती 10वर्ष , सरोज 5 वर्ष को बुखार और खांसी की शिकायत थी, इनको दवा दी गई।