फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सेंट्रल स्टेशन पर चौरीचौरा से उतरने में गिरा युवक, ट्रेन से कटकर मौत

शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Nov 2025 06:03 PM IST

जल्दबाजी हमेशा घातक सिद्ध होती है। ऐसी ही एक घटना मंगलवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर हुई जहां सिर्फ 25 सेकंड में एक व्यक्ति अपनी जान गंवा बैठा। चलती चौरीचौरा एक्सप्रेस में चढ़ते समय उसका पैर फिसला और वह सीधे ट्रैक पर आ गया। जब तक ट्रेन रोकी जाती, कटकर उसकी मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।  मंगलवार सुबह गोरखपुर से अनरगंज आने वाली ट्रेन नंबर- 15004 चौरीचौरा एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची। पांच मिनट बाद यह रवाना होने लगी तभी करीब 35 साल का एक युवक भागते हुए आया और आरपीएफ थाने के ठीक सामने बी-टू कोच में चढ़ने लगा। जल्दबाजी में उसका पैर फिसल गया। जब तक वह संभलता, सीधे ट्रैक पर आ गया और ट्रेन से कट गया। लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी और आरपीएफ जवान आ गए। उसे निकालकर डॉक्टर को दिखाया गया तो उन्होंने मृत घोषित कर दिया। इस पर शव जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि युवक के पास आधार कार्ड, मोबाइल या अन्य कोई कागज और ट्रेन की टिकट भी नहीं मिली। इस कारण अज्ञात में पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव की शिनाख्त कराने के लिए उसकी फोटो प्रयागराज कंट्रोल रूम को भेजी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें