कस्बा भीतरगांव के ब्लॉक मुख्यालय गेट से लेकर बारीगांव और कस्बे के अंदर कई जगह जल निगम की पाइप में लीकेज होने से प्रेशर के साथ घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे ऊंचाई वाले मोहल्ले में जलापूर्ति ठीक ढंग से नही हो पाती है। ग्रामीणों का कहना है कई बार शिकायत करने के बावजूद लीकेज सही नहीं हुए। सैकड़ों लीटर लीकेज पानी सड़क किनारे खंती में भरता रहता है।