फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद मार्ग पर 25 जगह धंसी सड़क, राहगीरों का चलना दूभर

शिखा पांडेय Updated Tue, 14 Oct 2025 10:36 PM IST

जाजमऊ नेशनल हाईवे को जोड़ने वाले चंद्रशेखर आजाद लिंक मार्ग की हालत जर्जर है। साथ ही लिंक मार्ग पर रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में राहगीरों का चलना दूभर है। मरहला चौराहे से जाजमऊ बदरका चौराहे के बीच लिंक मार्ग पर 25 जगहों पर अप व डाउन लेन में सड़क धंसी है। इस ओर पीडब्ल्यूडी ध्यान नहीं दे रहा है। शुक्लागंज सिटी से लखनऊ, रायबरेली और कानपुर की ओर जाने वाले ज्यादातर वाहन आजाद लिंक मार्ग का प्रयोग करते हैं। यह सड़क जगह-जगह धंसने के साथ ही मार्ग के किनारें धंस गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिनों हुई बारिश के कारण सड़क धंसी है जिसकी मरम्मत अब तक नहीं कराई गई है। कई राहगीर रात में गिरकर घायल हो चुके हैं। बताया कि मार्ग पर बिजली के पोल लगे है लेकिन उनमें रोशनी के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। रात में निकलने वाले राहगीरों को समस्या अधिक होती है। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन एचडी अहिरवार ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। इसे दिखवाकर सड़क दुरुस्त कराई जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें