फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के बदलाव से बीमार हो रहे लोग, सीएचसी में सर्दी-जुकाम, बुखार व चर्म रोगियों की संख्या बढ़ी

शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Nov 2025 08:10 PM IST

दिन में चटक धूप और रात में ठंड। मौसम के इस बदलाव से बीमारियों ने पांव पसारना शुरू कर दिया। सीएचसी में सर्दी-जुकाम, बुखार व चर्म रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। मंगलवार को ओपीडी में 120 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इसमें ज्यादातर बुखार व चर्म रोग के थे। डॉक्टरों ने सभी को बीमारियों से बचाव के टिप्स दिए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि बारिश के मौसम के बाद इंफेक्शन, एलर्जी, सर्दी-जुकाम, डायरिया, बुखार जैसी बीमारियां फैल रही हैं। इस मौसम में सफाई और खानपान पर विशेष ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बारिश होने के बाद जमा पानी में मच्छर पनपते हैं। ऐसे में घरों के आसपास सफाई रखें, कहीं भी पानी एकत्र न होने दें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें