दादानगर औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में महिलाकर्मी को बचाने में युवक की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हैलट हंगामा किया। पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की और नोकझोंक हुई। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ। गुजैनी जे ब्लॉक निवासी देवेंद्र कुमार सोनी (26) दादानगर स्थित एक इंजीनियरिंग वर्क्स में काम करते थे। पिता सत्यनारायण सोनी की परचून की दुकान है। परिवार में मां सीमा, छोटा भाई अंकित, बहन तनु व मानसी है। परिजन ने बताया कि देवेंद्र मंगलवार सुबह काम पर गए थे। फैक्टरी में दादानगर कच्ची बस्ती की अर्चना (18) ने लाइट जलाने के लिए जैसे ही स्विच बोर्ड पर हाथ रखा, उसे करंट लग गया। देवेंद्र ने उसे धक्का देकर अलग किया लेकिन खुद करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन दोनों को हैलट भिजवाया गया। वहां डॉक्टर ने देेवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। अर्चना का उपचार किया जा रहा है। घटना का पता चलने पर घरवालों ने फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।गोविंदनगर इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि