फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: उड़ीसा के अफसरों ने भौंती गोशाला का किया भ्रमण

शिखा पांडेय Updated Thu, 08 Jan 2026 11:10 PM IST

निराश्रित पशुओं के संरक्षण व कल्याण को लेकर उड़ीसा सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री प्राणी कल्याण योजना शुरू करने जा रही है। गुरुवार को उड़ीसा के पशुपालन विभाग के 30 अधिकारियों के दल ने भौंती गोशाला का भ्रमण किया। अधिकारियों ने पशु संरक्षण, प्रबंधन और गोशाला विकास से जुड़ी व्यवस्थाओं का अध्ययन किया। गोशाला सोसाइटी के उपसभापति सुरेश गुप्ता ने अधिकारियों को परिसर का भ्रमण कराया और पंचगव्य से बनने वाले उत्पादों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भविष्य में उड़ीसा सरकार के अधिकारी और वहां के युवाओं को कानपुर गोशाला सोसाइटी में प्रशिक्षण देने की योजना है। इससे उड़ीसा के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन होगा और पलायन पर रोक लगेगी। उड़ीसा सरकार और कानपुर गोशाला सोसाइटी के बीच औपचारिक अनुबंध किया जाएगा। इस मौके पर संयुक्त निदेशक डॉ. पीके मिश्रा (उड़ीसा), डॉ. राज किशोर, डॉ. केशव कुमार, एडिशनल डायरेक्टर डॉ. प्रसन्ना कुमार मुंडा, डॉ. दिलीप, डॉ. अक्षय आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें