भारतीय मौसम विभाग द्वारा भीतरगांव ब्लाक स्तरीय जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। विभाग ने सुबह और रात के समय शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है, साथ ही वातावरण में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। 9 और 11 जनवरी के दिन हल्के बादल छाए रहेंगे, जबकि शेष दिन मौसम साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान सामान्य से अधिक तापमान रहने की प्रबल संभावना है।