फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रुपये के लेनदेन को लेकर होमगार्ड-दुकानदार के बीच विवाद

Shikha Pandey Updated Sat, 22 Aug 2026 11:40 PM IST

रेलबाजार में पानी की बोतल के रुपये के लेनदेन को लेकर दुकानदार और होमगार्ड के बीच विवाद हो गया। उधर, चकेरी थाने से चंद कदम की दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों घटनाओं का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल रहा। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। रेलबाजार में विवाद का 44 सेकंड का वीडियो वायरल रहा। इसमें दुकानदार का आरोप है कि होमगार्ड ने पानी की बोतल ली और रुपये नहीं दिए। उधर, होमगार्ड का कहना है कि छोटी बोतल देने पर आपत्ति जताई थी। वहीं, चकेरी थाने से चंद कदम की दूरी रामादेवी चौराहे पर कार और बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग दो लोगों को सड़क पर गिरा कर बेल्टों से पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा। एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर थाना प्रभारियों को जांच सौंपी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें