फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व, हवन-पूजन व भंडारे का आयोजन

Shikha Pandey Updated Wed, 29 Jul 2026 11:07 PM IST

गुरु पूर्णिमा पर्व बुधवार को जगह-जगह श्रद्धा के साथ मनाया गया। शिष्यों ने गुरुजनों का सम्मान किया। गुरुओं ने शिष्यों को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया। सीताराम कॉलोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में कई संस्कार कराए गए। साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया। चैतन्य स्प्रिचुअल फाउंडेशन के तत्वावधान में सुभाष नगर में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। चंपापुरवा स्थित पंचवटी केंद्र में गुरु वंदना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीताराम कॉलोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर्व पर 50 दीक्षा, 30 विद्याआरंभ व 10 नामकरण संस्कार कराया गया। हवन पूजन के साथ प्रसाद का वितरण किया गया। पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति डाली। वहीं, दोपहर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों ने नृत्य संगीत तथा झांकियां प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक आरसी गुप्ता और संग्राम सिंह के अलावा प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल, युवा मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे। उधर, चैतन्य स्प्रिचुअल फाउंडेशन के तत्वावधान में सुभाष नगर स्थित फाउंडेशन के कार्यालय में गुरु पं. उमेश चंद्र मिश्रा का आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कार्यालय परिसर में हवन- पूजन किया गया। पं. उमेश चंद्र मिश्रा ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, चंपापुरवा स्थित पंचवटी केंद्र में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-अर्चना एवं गुरु वंदना से हुआ। योगाचार्य उमाशंकर यादव के मार्गदर्शन में पूजन एवं पुष्प अर्पित कर गुरु के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई। इस दौरान पवन अवस्थी, राजाशंकर तिवारी, डॉ. रिचा गुप्ता, मनोज गुप्ता, अरुण त्रिवेदी, सुषमा वर्मा, रमेश शुक्ला, केशव परिहार व राजू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें