फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: एक माह बाद हल्के वाहनों के लिए खुला घाटमपुर ओवरब्रिज; स्लैब धंसने के बाद बंद हुआ था आवागमन

प्रसून शुक्ला Updated Fri, 24 Jul 2026 05:26 PM IST

करीब एक माह दो दिन तक बंद रहने के बाद घाटमपुर ओवरब्रिज पर गुरुवार से हल्के वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। 21 जून को स्लैब क्षतिग्रस्त होने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर पुल को सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद कर दिया गया था। मरम्मत और लोड टेस्टिंग पूरी होने के बाद एनएचएआई ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को पुल से गुजरने की अनुमति दे दी है। करीब चार वर्ष पहले 46 करोड़ रुपये की लागत से बने इस ओवरब्रिज की स्लैब का एक हिस्सा 21 जून को धंस गया था। इसके बाद सभी वाहनों को सर्विस रोड से निकाला जा रहा था, जिससे लोगों को रोजाना जाम और असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। एनएचएआई ने क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाकर दो जुलाई को नई स्लैब डाली। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्लैब पर डामर की सड़क भी तैयार की गई। बुधवार को विशेषज्ञों की टीम ने नई स्लैब की लोड टेस्टिंग की, जिसके सफल रहने पर गुरुवार से हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें