फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ताम्र युग के बर्तन देख ठहर जाते हैं कदम, बिठूर संग्रहालय बना आकर्षण का केंद्र

प्रसून शुक्ला Updated Fri, 24 Jul 2026 05:25 PM IST

बिठूर स्थित नाना राव पेशवा स्मारक पार्क परिसर में बने बिठूर संग्रहालय में ताम्र युग की दुर्लभ धरोहरें पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। संग्रहालय में प्रदर्शित हजारों वर्ष पुराने बर्तन और अन्य ऐतिहासिक वस्तुओं को देखकर लोग आश्चर्य व्यक्त करते हैं। संग्रहालय में ताम्र युग की सुराही, ग्लास, तोप समेत कई प्राचीन वस्तुएं सुरक्षित रखी गई हैं। इन धरोहरों के माध्यम से उस दौर की जीवनशैली, तकनीक और संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। बिठूर घूमने आने वाले पर्यटक संग्रहालय का भ्रमण कर इन दुर्लभ वस्तुओं को करीब से देखते हैं। उनका कहना है कि इतनी पुरानी ऐतिहासिक धरोहरों को सुरक्षित रूप में देखना अपने आप में एक अलग अनुभव है। संग्रहालय इतिहास और संस्कृति में रुचि रखने वालों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें