चकेरी थाना क्षेत्र के जगईपुरवा में बारिश के बाद हुए जलभराव के कारण सोमवार को एक ई-रिक्शा सड़क के गड्ढे में फंसकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक और उसमें सवार 60 वर्षीय वृद्ध घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर पानी भरा होने से गड्ढा दिखाई नहीं दिया। जैसे ही ई-रिक्शे का पहिया गड्ढे में उतरा, वाहन असंतुलित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।