फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले बजबजा रहे, ढक्कन भी गायब, चुटहिल हो रहे हैं लोग

शिखा पांडेय Updated Wed, 26 Nov 2025 11:01 PM IST

नगर पालिका की लापरवाही का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। राजधानी मार्ग के खुले नाले बजबजा रहे है। नालों पर पत्थर न पड़े होने के कारण लोग गिरकर घायल हो रहे है। पोनी रोड तिराहे से अंबिकापुरम मोड़ तक राजधानी मार्ग के दोनों छोर के नालों की हालत खराब है। पोनी रोड तिराहा से अंबिकापुरम मोड़ धोबिन पुलिया के बीच सड़क के दोनों छोर पर पालिका के मुख्य नाले निकाले गए हैं, जिनमें नगर के 28 वार्डों का गंदा पानी गिराया जाता है। नालों की सफाई न होने के कारण वह बजबजा रहे हैं, कई जगह चोक पड़े है। नालों को ढकने वाले पत्थर भी उनपर नहीं पड़े है, जिससे आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। राजधानी मार्ग के अलावा पोनीरोड, श्रीनगर, बिंदानगर, सर्वाेदय नगर, कंचन नगर समेत अन्य मोहल्लों की गलियों में बने लिंक नालों का भी यही हाल है। पालिका ईओ मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कुछ माह पहले ही मुख्य नालों की सफाई कराई गई थी। समस्या आ रही है तो पुन: सफाई कराई जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें