सोमवार सुबह से ही आसमान साफ रहने और खिली हुई धूप निकलने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी। पहाड़ों से आ रही बर्फीली उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, हवा की रफ्तार 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहने के कारण वातावरण में मौजूद गर्माहट खत्म हो गई है।