फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में ब्राह्मण विधायकों की मीटिंग की तर्ज पर कल्याणपुर में की गोपनीय मीटिंग, एकजुट रहने की अपील

शिखा पांडेय Updated Sun, 04 Jan 2026 11:27 PM IST

लखनऊ में ब्राह्मण विधायकों की मीटिंग की तर्ज पर कल्याणपुर में ब्राह्मण समाज के संभ्रांत लोगों और व्यापारियों ने डीपीएस स्कूल के पास गोपनीय मीटिंग की। इसमें दो सौ से अधिक लोग शामिल हुए। सभी ने एक सुर में आगामी चुनाव में अपनी भागीदारी मजबूत करने की हुंकार भरी। आगामी चुनाव में अपने बीच के किसी शख्स को जिताने का संकल्प लिया। लखनऊ में ब्राह्मण विधायकों की मीटिंग की चर्चा पूरे प्रदेश में चल रही है। उसी अंदाज में रविवार को कल्याणपुर में भी ब्राह्मण समाज के लोगों ने गोपनीय मीटिंग रखी। हालांकि राजनिक पंडितों ने इसे चोखा बाटी आयोजन बताया। मीटिंग के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया गया। मीटिंग में वरिष्ठ लोगों ने अपने लोगों को आर्थिक मदद करने और आगामी चुनाव में अपने किसी भाई को दावेदार बनाकर उसकी जीत सुनिश्चित करवाने का संकल्प दिलाया। वरिष्ठजनों ने सभी से एकजुट होने की अपील की। बोले कि समाज के लोग हर तरह से संपन्न हैं। इसके बाद भी राजनीतिक पार्टियां अनदेखी कर रही है। हर जाति समुदाय के लोग अपने हक के लिए दावेदारी कर रहे हैं लेकिन ब्राह्मण समाज को अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने बातों ही बातों में कल्याणपुर में बदलाव का इशारा किया। क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, व्यापारी, जिला पंचायत सदस्य, पूर्व सदस्य, प्रधान, पूर्व प्रधान पार्षद हुए शामिल होकर अपने विचार रखे। मीटिंग विमलेश मिश्रा के घर आयोजित हुई। इस मौके पर निर्मल तिवारी, विपिन मिश्रा, सुशील त्रिपाठी, सुशील दुबे (एडवोकेट), जयप्रकाश द्विवेदी, राघवेंद्र त्रिपाठी, अनुपम दीक्षित, उपेंद्र त्रिवेदी, ललित मिश्रा, विनीत शुक्ला, राजन बाजपेई, कृष्ण त्रिपाठी, महेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें