छावनी व्यापार मंडल के आह्नान पर सदर बाजार के व्यापारियों ने स्मार्ट मीटर के विरोध में हाथ पर काली पट्टी बांधकर काम किया। छोटे चौराहा से व्यापार मंडल के अध्यक्ष साकेत माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष राहुल भंडारी, महामंत्री सुदर्शन कथूरिया, मोहित मिश्रा आदि की अगुवाई में कारोबारियों ने दुकानों पर जाकर अपील की। व्यापारियों ने पूरे दिन काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने भी सदर बाजार पहुंचकर आंदोलन में साथ देने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक मामला नहीं है। ऑनलाइन बिजनेस एवं प्रीपेड स्मार्ट मीटर से लोग परेशान हैं। छावनी व्यापार मंडल के अध्यक्ष साकेत माहेश्वरी ने कहा कि स्मार्ट मीटर नहीं हटाए गए तो बाजार बंद किया जाएगा।