फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जौनपुर में एएनएम ने विद्यालय प्रबंधक पर लगाया अभद्रता का आरोप

Pragati Chand Updated Wed, 05 Aug 2026 11:04 AM IST

जौनपुर में टीडीएम एवं एचपीवी टीकाकरण अभियान के दौरान नगर के एक विद्यालय में ड्यूटी पर गई एएनएम ने विद्यालय प्रबंधक पर अभद्रता और गाली-गलौज का आरोप लगाया है। वहीं, विद्यालय प्रबंधक ने आरोपों को निराधार बताते हुए उल्टे एएनएम पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मड़ियाहूं में तैनात एएनएम ज्योति यादव ने कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मंगलवार को उनकी ड्यूटी नगर के एक विद्यालय में टीडीएम एवं एचपीवी टीकाकरण अभियान के लिए लगाई गई थी। उनके साथ सहयोगी एएनएम चंद्रावती भी मौजूद थीं। आरोप है कि टीकाकरण के दौरान विद्यालय प्रबंधक ने अभियान में बाधा पहुंचाई तथा उनके साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की। वहीं, विद्यालय प्रबंधक ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने टीकाकरण अभियान में पूरा सहयोग किया और एक दिन पहले ही सभी विद्यार्थियों को टीकाकरण के लिए विद्यालय बुलाया था। उनका कहना है कि एएनएम की ओर से ही बदसलूकी की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें