फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे: टोल से ज्यादा कैश दो और बेरोकटोक निकलो

प्रसून शुक्ला Updated Thu, 09 Apr 2026 04:01 PM IST

जालौन जिले के कुठौंद क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ओवरलोडिंग का बड़ा खेल उजागर हुआ है। बालू से लदे भारी-भरकम ट्रक और डंपर खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रहे हैं और बदले में उनसे टोल के अलावा मोटी रकम नकद वसूली जा रही है। स्थिति यह है कि एक्सप्रेसवे ओवरलोड ट्रकों के लिए ‘सेफ कॉरिडोर’ बन चुका है, जहां पैसा देकर आसानी से पासिंग मिल रही है। पड़ताल में सामने आया कि इस रूट से हर घंटे 100 से अधिक ओवरलोड ट्रक गुजर रहे हैं। नियमों के मुताबिक वाहनों का वजन कांटे पर होना चाहिए, लेकिन न तो कहीं तौल हो रही है और न ही किसी तरह की सख्ती नजर आती है। इसके चलते सड़कें तेजी से खराब हो रही हैं और मरम्मत के कुछ समय बाद ही दोबारा टूटने लगती हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें