फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बाढ़ प्रभावितों से मिले प्रभारी मंत्री, बांटी राहत सामग्री

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 19 Aug 2026 04:06 PM IST

गोंडा। प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने बुधवार दोपहर तरबगंज तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ऐली परसौली गांव का दौरा किया। करीब एक बजे पहुंचे मंत्री ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, एसपी विनीत जायसवाल, तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी के साथ बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और जरूरत के अनुसार उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर मौके की स्थिति भी देखी। कहा कि बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में लाया जाएगा। मंत्री ने बताया कि जिलाधिकारी और उनकी टीम ने सीएसआर के माध्यम से बाढ़ प्रभावितों के लिए अतिरिक्त राहत सामग्री की व्यवस्था की है। इसके तहत छाता, टॉर्च और मच्छरदानी भी वितरित की गई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और सहयोगी दलों के कार्यकर्ता भी प्रभावित लोगों की मदद में जुटे हैं। बाढ़ के कारणों पर मंत्री ने कहा कि नेपाल से आने वाले पानी की गति काफी तेज होती है, जिससे इस क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनती है। प्रकृति से कोई नहीं लड़ सकता, लेकिन सरकार लोगों को बाढ़ की परेशानी से बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि वह केवल आश्वासन देने वाले मंत्री नहीं हैं, बल्कि परिणाम देने में विश्वास रखते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें