फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृजभूषण शरण सिंह का एलान, 2029 का चुनाव जरूर लड़ेंगे... सियासत गरमाई

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Nov 2025 02:51 PM IST

यूपी के कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने 2029 चुनाव को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि जनता उन्हें सांसद के रूप में देखना चाहती है। इसलिए, 2029 का चुनाव लड़ूंगा। मुझे परिस्थिति जन्य रिटायर कर दिया गया है। क्षेत्र की जनता ने उन्हें रिटायर नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जनता उन्हें सांसद के रूप में देखना चाहती थी, मैंने भी उस निर्णय को स्वीकार किया है। हालांकि पार्टी ने उनके बेटे को टिकट दिया। आज भी देवी पाटन मंडल की जनता उन्हें सांसद के रूप में देखना चाहती है। इसलिए, मैंने 2029 का चुनाव लड़ने का तय किया है। इस बयान को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। दरअसल, बृजभूषण शरण सिंह छह बार सांसद रहे हैं। वह गोंडा, बलरामपुर व कैसरगंज संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। एक बेटा करन भूषण सिंह सांसद व दूसरा बेटा प्रतीक भूषण सिंह विधायक है। पत्नी केतकी सिंह भी सांसद रह चुकी हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें