मिर्जापुर जनपद में नौ अगस्त को शुरू हुई रोजगार सामाजिक अधिकार अभियान के तत्वावधान में नौ सूत्री एजेंडा पूर्वांचल यात्रा शनिवार को गाजीपुर पहुंची। छात्रों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों व बुद्धिजीवियों ने अभियान के नौ सूत्री एजेंडा का पुरजोर समर्थन कर इस यात्रा में शामिल लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके तहत चंद्रशेखर आजाद, स्वामी सहजानंद सरस्वती, बाबू राजेश्वर सिंह, केशव शर्मा, सरजू पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभियान के तहत शहर के पीजी कालेज, स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज, कलेक्ट्रेट, लंका चौराहा, महुआबाग चौराहा, रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ सभा आयोजित की गई थी।