फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी सेल का हुआ उद्घाटन, VIDEO

प्रगति चंद Updated Thu, 01 Jan 2026 05:48 PM IST

गाजीपुर जनपद में पोस्टमार्टम प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ.ईरज राजा ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.सुनील के सहयोग से बृहस्पतिवार को नवनिर्मित पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी सेल का फीता काटकर उद्घाटन किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस आधुनिक सेल की स्थापना का मुख्य उद्देश्य पोस्टमार्टम प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना है। विशेषकर दहेज मृत्यु, पुलिस अभिरक्षा में मौत और अन्य संदिग्ध मामलों में पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यह सेल ऐसे मामलों में वीडियो साक्ष्यों को सुरक्षित रखने और समय पर न्यायालय अथवा संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि सेल को अत्याधुनिक कंप्यूटर सिस्टम और आधुनिक वीडियोग्राफी उपकरणों से सुसज्जित किया गया है, जिससे पोस्टमार्टम से जुड़े रिकॉर्ड्स का डिजिटल रूप से सुरक्षित रखरखाव किया जा सकेगा। उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक ने सेल का निरीक्षण भी किया और वहां तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि वे पूरी सतर्कता, तकनीकी दक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने साक्ष्यों की गोपनीयता और सुरक्षा बनाए रखने पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), क्षेत्राधिकारी (लाइन/नगर) सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें