लंका मैदान में बृहस्पतिवार को बड़े दावे और सरकारी खर्च के साथ शुरू हुआ यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला पहले ही दिन अव्यवस्था का शिकार बन गया। आयोजन स्थल पर बिजली की रोशनी न होने के कारण मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत को मोबाइल टॉर्च और गाड़ी की हेडलाइट की रोशनी में स्टालों से खरीददारी करनी पड़ी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते है। कार्यक्रम की तस्वीरें व वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरा आयोजन फ्लॉप शो कहा जाने लगा।