फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्निंग वॉक के दौरान रिटायर्ड शिक्षिका से सोने की चेन लूटी, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Mon, 27 Jul 2026 10:32 AM IST

गाजीपुर शहर कोतवाली क्षेत्र की चंद्रशेखर नगर कॉलोनी (रौजा) में सोमवार की सुबह टहलने और फूल तोड़ने निकली रिटायर्ड शिक्षिका से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पीड़िता के भतीजे राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि उनकी चाची माया सिंह (85) सोमवार सुबह करीब 5:15 बजे घर के बाहर गली में फूल तोड़ रही थीं। इसी दौरान एक युवक पैदल वहां पहुंचा और कुछ देर बाद एक मोटरसाइकिल गली में आई। बाइक देखते ही पैदल चल रहा युवक माया सिंह के पास पहुंचा और उनके गले से सोने की चेन छीनने लगा। विरोध करने पर भी बदमाश नहीं रुका और करीब 12 ग्राम वजन की चेन लूटकर बाइक पर सवार होकर साथी के साथ फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना से कॉलोनी के लोगों में दहशत है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी है। शहर कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि चेन स्नैचिंग की सूचना मिली है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें