फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के जन्मदिन पर वृद्धाश्रम में वितरित किया फल; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Fri, 19 Jun 2026 06:10 PM IST

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन शुक्रवार को जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय, सकलेनाबाद में मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इसके बाद लंगड़पुर स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच फल वितरित किए गए। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि राहुल गांधी लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने बेरोजगारी, महंगाई और किसानों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया है। वहीं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने देश में सद्भाव और भाईचारे का संदेश देने का प्रयास किया है। इस अवसर पर लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, अयूब अंसारी, कुंदन खरवार, विद्याधर पांडेय, माधव कृष्ण, धर्मेंद्र, आशुतोष गुप्ता, राघवेंद्र चतुर्वेदी, जेपी पांडेय, शैल अंसारी, अमन गुप्ता, महताब सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें