नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में प्रस्तावित भाजपा कार्यालय घेराव से पहले कांग्रेस नेताओं के हाउस अरेस्ट और गिरफ्तारी को लेकर गाजीपुर जिले की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र का खुला अपहरण बताते हुए भाजपा सरकार पर दमनात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।