फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फिरोजाबाद में अंडरपास संकरा होने पर ग्रामीणों का हंगामा, निर्माण कार्य रुकवाया

अरुन पाराशर Updated Thu, 12 Feb 2026 11:16 PM IST

फिरोजाबाद के प्राचीन पेमेश्वरनाथ महादेव मंदिर के पास बन रहे पेमेश्वर गेट अंडरपास पर बृहस्पतिवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। रेलवे द्वारा खींची जा रही बाउंड्रीवाल से मार्ग संकरा किए होने और गलत मोड़ दिए जाने का आरोप लगाते हुए क्षेत्रवासियों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। लोगों ने कहा कि अंडरपास का निर्माण क्षेत्र की जरूरतों और श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखकर नहीं किया जा रहा है। हर वर्ष परमेश्वर महादेव मंदिर पर लगने वाले मेले में हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। मार्ग संकरा होने से मेले के दौरान जाम जैसी स्थिति बन सकती है और बड़ी दुर्घटना हो सकती है। अंडरपास पर दिया गया मोड़ भी गलत है, जिससे आए दिन हादसे होने की आशंका बनी रहेगी। स्थानीय लोगों की मांग है कि अंडरपास का निर्माण चंद्रवार गेट पुल की तरह किया जाए। सूचना मिलने पर ठेकेदार के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन लोगों का आक्रोश शांत नहीं हुआ। बाद में अलीगढ़ रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता संतोष गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्रीय लोगों से वार्ता की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सड़क का चौड़ीकरण कराया जाएगा और निर्माण कार्य में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। इस आश्वासन के बाद लोगों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। विरोध प्रदर्शन में पार्षद अजय कुमार गुप्ता, पार्षद हरिओम गुप्ता, अनिल पचौरी, सौरभ राठौर, गौरव, अखिलेश गुप्ता, बृजेश गुप्ता व मंदिर प्रबंधक अखिलेश गुप्ता सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें