फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर बवाल, महिला पर जानलेवा हमला; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sun, 07 Jun 2026 12:24 AM IST

जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिकौरा गांव में सार्वजनिक हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर दो पक्षों में जमकर बवाल हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि दबंगों ने एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत तब हुई जब गांव की एक किशोरी सार्वजनिक हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। आरोप है कि वहां मौजूद दबंगों ने किशोरी की पानी की बाल्टी को जबरन फेंक दिया। जब किशोरी की मां इस हरकत का विरोध करने पहुंची, तो दबंग आगबबूला हो गए और उन्होंने महिला पर हमला बोल दिया।पीड़ित परिवार का आरोप है कि दबंगों ने महिला को जबरन घर के अंदर खींच लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। मारपीट के दौरान हमलावरों पर महिला का गला दबाने का भी गंभीर आरोप है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें