चंदौली में पीली सरसों, गुनगुनी धूप और सुगंधित हवा, सरसों के फूलों पर मंडराती तितली और मधुमक्खी आकर्षण का केंद्र बने हैं। खेतों में सरसों की फसल लहलहाने लगी है। ठंड और खेतों में सरसों के फूल इस मौसम को और भी खूबसूरत बना रहे हैं। रबी के सीजन में शुरुआती दौर के बोआई वाले खेतों में पीले फूलों की बहार ने किसानों ने सरसों की अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ा दी है।