यूजीसी के नए नियम को लेकर मंगलवार को जिले की अधिवक्ता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह से चंदौली में मुलाकात किया उन्होंने कहा कि यूजीसी के नए नियम खासकर हमारे बच्चों के साथ हमारी बहन बेटियों के लिए भी गलत है अधिवक्ताओं ने कहा कि पूरे देश में इसका विरोध चल रहा है ऐसे में सरकार को चाहिए कि इस कानून को वापस ले ले अधिवक्ताओं ने जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह से कहा कि 15 दिन में अगर सरकार ने फैसला बदल लिया तब तो ठीक है नहीं तो 15 दिन बाद हम यहां आएंगे और आपको इस्तीफा देना पड़ेगा। इस दौरान काफी गहमा गमी का माहौल बना रहा।