फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली के 50 दिव्यांगजनों को मिली निशुल्क ट्राई साइकिल, VIDEO

प्रगति चंद Updated Sat, 20 Dec 2025 10:50 AM IST

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निशुल्क ट्राई साइकिल वितरण समारोह का आयोजन खंड विकास नियमताबाद के सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रमेश जायसवाल व विशिष्ट अतिथि जिला दिव्यांगजन अधिकारी राजेश नायक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 50 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल विधायक रमेश जायसवाल व जिला दिव्यांग जन अधिकारी राजेश नायक के हाथों बांटा गया l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं और उनका सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि निशुल्क ट्राई साइकिल मिलने से दिव्यांगजनों की दैनिक गतिविधियों में सुविधा होगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। सरकार दिव्यांगजनों के सम्मानजनक जीवन हेतु निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी इस प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाता रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें