बुलंदशहर के कस्बा पहासू स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश जी महाराज ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक पार्टियों पर हिंदुओं को जातिवाद के नाम पर बांटने का आरोप लगाया। महामंडलेश्वर ने कहा कि सभी हिंदू भाइयों को अपने परिवार को मजबूत करना चाहिए, क्योंकि परिवार के मजबूत होने से ही हिंदू समाज मजबूत होगा। उन्होंने समाज के लोगों को "जिहादियों" से सावधान रहने की अपील की, ताकि बहन-बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल हुए। महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश जी महाराज ने यूजीसी कानून को लेकर सरकार से पुनर्विचार करने और इसे समाप्त करने की मांग की, ताकि हिंदू समाज सुरक्षित रह सके। वह प्राचीन अवधूत मंडल, हरिद्वार के महामंडलेश्वर हैं।