फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे खड़ी तीर्थ यात्रियों की बस में भिड़ा ट्रेलर, खलासी समेत सात घायल; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Tue, 14 Apr 2026 12:24 AM IST

गोपीगंज कोतवाली के लालानगर टोल प्लाजा के खड़ी टूरिस्ट बस मे पीछे से आ रहा ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बस पर सवार छह महिला तीर्थ यात्री व ट्रेलर का खलासी अभिषेक (25) घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया गया है। टूरिस्ट यात्रियों में घायल में अनक्म्मा (60) पति श्रीराम, कलम्मा (55) पति रामजी, लक्ष्मी देवी (56) पति ईश्वरदेव, शिवम्मा (30) पति सुब्रह्मण्यम, ओवलम्मा (52), इश्वरिया (50) मादम्मा (58) पति नरसिंमा शामिल हैl आंध्र प्रदेश के यलेरु ब्रहमना अनंतपुर निवासी तीर्थ यात्रियों से भरी बस जिसमें चालक सहित 45 लोग सवार थे। बस काशी दर्शन पूजन के बाद सभी प्रयागराज जा रही थी। टोल प्लाजा के पास के बस यात्री रुककर खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच वाराणसी की ओर से आ रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर बस में भिड़ गया। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई l एम्बुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले आया गया है। ट्रेलर झारखंड से फतेहपुर जा रहा था। घायल खलासी अभिषेक ने बताया कि चालक नीलेश बगल में बैठे थे। गाड़ी खलासी चला रहा था, जो नशे की हालत में था। मौके पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। कोतवाल शैलेश राय ने बताया कि सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। प्रार्थना पत्र मिलते ही विधिक कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें