फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतीश बने अपना दल एस के ज्ञानपुर विस महासचिव; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Mon, 13 Jul 2026 12:24 PM IST

ज्ञानपुर क्षेत्र के सरपतहां स्थित अपना दल एस के कार्यालय पर रविवार को पार्टी की जोन समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान ज्ञानपुर विधानसभा के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। अध्यक्षता करते हुए विधानसभा अध्यक्ष अरदास कुमार श्रीवास्तव ने पार्टी की नीतियों पर चर्चा की। वहीं संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारियों को एकजुटता के साथ काम करने की अपील की। इस दौरान सतीश तिवारी को ज्ञानपुर विस का महासचिव बनाया गया। राजा खान को उपाध्यक्ष, अमान अंसारी को युवा मंच अध्यक्ष, राहुल सोनकर को पूर्वी जोन अध्यक्ष, सतीश यादव को सचिव और शैलेन्द्र यादव को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी। विस अध्यक्ष अरदास ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर काम करने की नसीहत दी। मौके पर अनूप श्रीवास्तव, ओमकार पाल, सत्यम मिश्रा, उमाशंकर पाठक, सतीश यादव, शैलेन्द्र यादव, प्रदीप कुमार, सूरज तिवारी, राहुल सोनकर, राजा खान, अंमान अंसारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें