जनपद बस्ती में रिंग रोड पर सर्विस लेन के लिए भाकियू का धरना जारी है। सर्विस रोड निर्माण की मांग को लेकर भाकियू (भदौरिया गुट) के कार्यकर्ताओं की ओर से ग्राम नौगढ़ बेमियादी धरना जारी है। सोमवार को धरने का नेतृत्व कर रहे भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।