बरेली में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) परीक्षा के पहले ही दिन सॉल्वर ने सेंध लगा दी। बुधवार को पहली पाली के दौरान इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में एक सॉल्वर पकड़ा गया है। आरोपी प्रमोद आजमगढ़ जिले का निवासी है। यह दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा दे रहा था। बायोमेट्रिक जांच में उसकी पोल खुल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है।