फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSE Class 10th Result: बरेली के पार्थ ने हासिल किए 98.2 प्रतिशत अंक, स्मार्ट वर्क और स्पष्ट लक्ष्य से पाई सफलता

Mukesh Kumar Updated Thu, 30 Apr 2026 06:52 PM IST

बरेली के छात्र पार्थ पांडेय ने आईसीएसई 10वीं में 98.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि ये मेरे लिए गर्व का क्षण है। मेरी इस सफलता का सबसे बड़ा आधार एक सटीक रोडमैप तैयार करना रहा। उनका मानना है कि केवल रटने के बजाय अपने कॉन्सेप्ट को पूरी तरह स्पष्ट करना बेहद जरूरी है, क्योंकि जब आधार मजबूत होता है, तो परिणाम खुद-ब-खुद निखर कर आते हैं। इसी रणनीति के कारण मैंने गणित, केमिस्ट्री, इतिहास और कंप्यूटर विषयों में पूरे 100 अंक हासिल किए हैं। उनका लक्ष्य जेईई परीक्षा उत्तीर्ण कर देश के प्रतिष्ठित संस्थान से इंजीनियरिंग करना और आगे चलकर आईटी सेक्टर में अपना करियर बनाना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें