बरेली के छात्र अनिरुद्ध जौहरी ने आईएससी कक्षा 12 की परीक्षा में 96.75 फीसदी अंक हासिल किए हैं। अनिरुद्ध ने बताया कि उन्होंने मन लगाकर पढ़ाई की और रात में अध्ययन करते थे। उन्होंने कहा कि सबके पास बराबर समय होता है, इसलिए पढ़ाई करते समय पूरा ध्यान लगाना चाहिए। अनिरुद्ध इंजीनियर बनना चाहते हैं।