बरेली में नगर निगम ने मंगलवार सुबह सुभाषनगर मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह कार्रवाई नाथ कॉरिडोर परियोजना के तहत सड़क निर्माण में बाधा बन रहे अवैध कब्जों को हटाने के लिए की गई। कुछ लोगों के विरोध के बावजूद, परिवर्तन दल की मौजूदगी में निगम की टीम ने कार्रवाई पूरी की। नगर निगम ने अतिक्रमण करने वालों को कई बार नोटिस और चेतावनी दी थी। उन्हें स्वयं कब्जा हटाने के लिए कहा गया था। जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो यह कार्रवाई की गई।