बरेली में सोमवार को परिवर्तनकामी छात्र संगठन ने पेपर लीक रोकने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की। यह प्रदर्शन सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में हुआ। संगठन के शहर सचिव कैलाश ने बताया कि दिल्ली में भी एक माह से छात्रों का धरना प्रदर्शन जारी है। सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। इसके बाद पटेल चौक तक जुलूस निकाला गया।