फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एसपी यातायात के दफ्तर के पास अवैध ऑटो स्टैंड, सड़क पर लग रहा जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 04 Jun 2026 04:11 PM IST

बरेली में चौपुला पुल के नीचे यातायात पुलिस के दफ्तर से महज सौ मीटर की दूरी पर अवैध रूप से ऑटो और ई-रिक्शा स्टैंड चल रहा है। चालक सड़क पर बेतरतीब ऑटो और ई-रिक्शा खड़े कर सवारियों को बैठाते हैं, जिसके कारण सुबह से रात तक स्थिति बनी रहती है। जिससे लोगों को परेशान होना पड़ता है। 

यह अवैध स्टैंड दबंगई से चलाया जा रहा है, जहां यातायात नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ई-रिक्शा और टेम्पो चालक बीच सड़क पर ही मनमाने ढंग से गाड़ियां रोककर सवारियां बैठाते हैं। इसके चलते पुल के नीचे और आसपास के मोड़ों पर हर वक्त जाम लगा रहता है। पैदल चलने वाले राहगीरों और एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को भी यहां से निकलने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें