रामसनेहीघाट के बड़ेला गांव से निकली बड़ेला नहर में शनिवार सुबह महिला की सड़ी गली लाश मिली। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मर्च्युरी भेजा। महिला की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। थानाध्यक्ष दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि महिला की पहचान के लिए आसपास के थानों में फोटो भेजी गई है।